यूपी के औरैया जिले में कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
औरैया जिले में सहायल क्षेत्र के करचला निवासी व्यक्ति की कांवड़ चढ़ाकर लौटते समय बाबा कुआं शिवली के पास वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। करचला निवासी निवासी रंजीत ( 36 ) पुत्र श्री कृष्ण जो की लोडर गाड़ी से रविवार को अन्य लोगों के साथ कावड़ चढ़ा कर खेरेश्वर मंदिर कानपुर से लौट रहा था। जहां बीच रास्ते में बाबा कुंआ शिवली के समीप एक चाय नाश्ता की दुकान के सामने लोडर खड़ा करके सभी लोग दुकान पर चाय-नाश्ता करने लगे थे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संजय ने बताया कि इसी बीच रंजीत व शिवम सड़क पार कर रहे थे। कि तभी दोनों तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस घटना में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
भाई संजय ने बताया कि तीन भाइयों में रंजीत दूसरे नंबर का था, पशु पालन का काम करता था। परिवार में रंजीत की पत्नी प्रियंका, पुत्र व पुत्री है। प्रधान ने बताया कि उसका भाई हर साल कांवड़ लेकर खेरेश्वर मंदिर जाता था। इस साल भी वह कांवड़ लेकर गया था। जहां वापस आते समय हादसे का शिकार हो गया।