फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पंखा चलाने के दौरान करंट से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 10 Aug 2024 05:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

औरैया जिले में अछल्दा क्षेत्र के गांव रामपुर में पंखा चलाने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। गांव रामपुर निवासी मोहित कुमार (30) शुक्रवार की रात डेढ़ बजे बरामदे पर सो रहा था।

विज्ञापन


तभी वहां लगा फर्राटा पंखा किसी कारण वश बंद हो गया। मोहित पंखा चलाने लगा तभी करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद परिजन पहुंचे तो मोहित पंखे के पास बेहोश पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी अछल्दा ले गए। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें