फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ग्राम पंचायत रुरुआ की गलियों में जलभराव, शिकायत पर अफसर सुनते नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। ब्लॉक की ग्राम पंचायत रुरुआ की मजरा भोनी का पूर्वा में जल भराव से लोग वर्षों से जूझ रहे हैं। जल निकासी न होने के कारण बरसात का पानी गलियों में भर जाता है। जिसके कारण ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ता है।
विज्ञापन


आज भी गांव की गलियों में बारिश का पानी भरा है। छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों, महिलाओं आदि को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई राहगीर पानी में गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। अधिक बरसात होने पर पानी घरों के अंदर जाने लगता है। जिसे निकालते हुए बारिश के दिनों में ग्रामीणों को देखा जा सकता है।
जलभराव से बीमारियां फैलने की आशंका से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार उनकी समस्याओं को सुनने और देखने के लिए तैयार नहीं हैं। छह अगस्त को चौपाल में ग्रामीणों ने सहायक विकास अधिकारी की मौजूदगी में इस समस्या को उठाया था। प्रधान के प्रतिनिधि शिव प्रताप ने बजट न होने की बात कहकर नाली का निर्माण न होने की बात कही थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सफाई ठीक तरह से हो तो यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
विज्ञापन




गांव में सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। अगर नालियों की सफाई सही समय पर और सही तरीके से कर दी जाए तो यह समस्या नहीं देखने को मिलेगी। बरसात में घरों से निकलना मुश्किल होता है।- शिव कुमार, ग्रामीण




प्रधान से लेकर ब्लॉक के कई अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। लेकिन कोई असर नहीं हुआ। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। गांव की महिलाएं एवं बच्चे घरों से निकलने में डरने लगे हैं। गांव की लगभग सभी गलियां कीचड़ से भरी पड़ी हैं।- दीपक कुमार, ग्रामीण
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें