मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
औरैया के सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अघारा के मजरा कंजर डेरा में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिजन घर वाले खेतो पर काम करने गए थे।
परिजन जब घर वापस आए तो महिला को पंखे में लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतिका के पिता कुंवर सिंह ने ससुरालियों पर आए दिन उसके साथ मारपीट व उसको प्रताड़ित करने का आरोप लगाया,है। अभीतक मिली जानकारी के अनुसार कंजर डेरा निवासी महिला भारतीय देवी की शादी तीन वर्ष पहले गांव के ही युवक अमित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही परिजनों व महिला के बीच अनबन रहती थी। जिस कारण आये दिन क्लेश होता रहता था।