औरैया के खानपुर चौराहे के पास बुधवार देर शाम हाईवे की सर्विस रोड के किनारे एक वैन अनियंत्रित होकर खुले नाले में जा गिरी। गनीमत यह रही कि वैन के गिरते समय चालक ने कूद कर जान बचा ली। हादसा बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे का है वैन चालक अपनी गाड़ी को सर्विस रोड पर बैक कर रहा था। अंधेरा होने और नाले के खुले होने के कारण चालक को गहराई का अंदाजा नहीं लगा और गाड़ी का पिछला हिस्सा सीधे नाले में चला गया।