फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: मालगाड़ी के डिब्बे का एक पहिया ट्रैक से उतरा, एक घंटे बाधित रहा मार्ग

Tue, 16 Nov 2021 11:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मालगाड़ी के डिब्बे का एक पहिया ट्रैक से उतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में पाता रेलवे स्टेशन के पास डाउन रेल ट्रैक की लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को आगे बढ़ाते ही पीछे लगे गार्ड के डिब्बे का एक पहिया ट्रैक से उतर गया। जिससे एक घंटे तक लूप लाइन का ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन


सुबह लगभग सवा 4 बजे के करीब कानपुर जाने के लिए खड़ी मालगाड़ी को चालक ने जैसे ही आगे बढ़ाया, तभी तेज झटके के साथ एक पहिया ट्रैक से उतर गया। चालक ने वॉकी-टॉकी से स्टेशन और कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अफसरों ने मालगाड़ी के डिब्बे को ट्रैक पर चढ़ाकर रवाना किया। स्टेशन मास्टर फफूंद ने बताया कि कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें