औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र के लुखरिया गढ़वाना गांव में शनिवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में अश्वनी कुमार की हालत को देखते हुए उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि उसके चचेरे भाई राकेश का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
घटना से संबंधित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पीड़ित सर्वेश कुमार निवासी लुखरिया गढ़वाना ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 17 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे गांव के ही मनोज कुमार, जनवेद कुमार, ईशू उर्फ अनुरुद्ध और अजय कुमार ने उनके बेटे अश्वनी कुमार (21) और भतीजे राकेश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।