फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बाढ़ पीड़ितों की मदद को पहुंचे एसडीएम व पुलिस से ग्रामीणों ने की थी हाथापाई, 28 पर हुई कार्रवाई

Sat, 07 Aug 2021 02:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
पुलिस से हाथापाई करता नशे में धुत युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया के अयाना में बाढ़ प्रभावित गांव जुहीखा में राहत सामग्री लेकर पहुंचीं एसडीएम व तहसीलदार से ग्रामीणों द्वारा अभद्रता और हाथापाई करने के मामले में 8 के खिलाफ नामदर्ज सहित 28 लोगों पर कार्रवाई हुई है। बता दें कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने तीन दिन बाद मदद मिलने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इस बीच शराबी युवक ने एसडीएम से अभद्रता की तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट कर नशेबाज को छुड़ा लिया था। एसपी ने मामले में कार्रवाई की बात कही थी। शुक्रवार को एसडीएम अजीतमल विजेता, तहसीलदार राजकुमार चौधरी व राजस्वकर्मियों की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित जुहीखा लंच पैकेट व पानी का टैंकर लेकर गईं थीं।

इसी दौरान ग्रामीण तीन दिन बाद मदद मिलने की बात कहकर हंगामा करने लगे। इस बीच बहनोई के घर रह रहे काशीपुर थाना शिवली कानपुर देहात निवासी सतेंद्र सिंह ने शराब के नशे में एसडीएम से अभद्रता कर दी। ये देखकर अयाना थानाध्यक्ष नवीन कुमार उसे पकड़कर जीप में बैठाने लगे। 
विज्ञापन


इससे नाराज महिलाएं और ग्रामीण पुलिस से उलझ गए और हाथापाई कर नशेबाज को छुड़ा ले गए। पुलिस की कुछ महिलाओं से हाथापाई हुई तो लोगों ने जीप के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। एसडीएम के साथ पुलिस कर्मी बिना राहत सामग्री बांटे लौट गए। इस संबंध में एसडीएम अजीतमल विजेता ने बताया कि उनका स्वास्थ्य नहीं ठीक है, वह बात करने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें