मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया
इस हादसे में छाया और मनीषा(16) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि रामू, अनिकेत और वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों व शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मनीषा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
अज्ञात वाहन की तलाश जारी
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को विधिवत सूचना दे दी गई है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।