टक्कर से टूटा पोल, घंटों ठप रही बिजली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि 11 केवी का बिजली का खंभा टूट गया। हादसे के तुरंत बाद उमरैन फीडर की सप्लाई ठप हो गई, जिससे इलाके के 52 गांवों की बत्ती गुल हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गश्त पर निकले थाना प्रभारी विनेश जादौन पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एरवाकटरा पहुंचाया।
हादसे में टूटा बिजली का पोल
- फोटो : amar ujala
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें
चिकित्सकों के अनुसार, अमिताभ नाथ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। रामकुमार नाथ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिजली विभाग के जेई कुलवंत सिंह ने बताया कि रात भर अंधेरा रहने के बाद सुबह करीब नौ बजे नया पोल लगाया गया, जिसके बाद उमरैन फीडर की सप्लाई सुचारू हो सकी।