फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आवाज के साथ फटा ट्रक का टायर, चालक घबराया, बेकाबू होकर पलटी क्रेन, घरों को लौट रहे 17 मजदूर घायल

Sat, 09 May 2020 07:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त क्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के जुलूपुर गांव के पास ट्रक का टायर फटने की आवाज से क्रेन चालक घबरा गया। जिससे क्रेन असंतुलित होकर पलट गई। क्रेन में सवार 17 मजदूर दबने से घायल हो गए। सभी को सीएचसी अजीतमल में प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सभी मजदूर गाजियाबाद से झारखंड और बिहार अपने घरों को लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक झारखंड और बिहार के कई मजदूर किसी अनिल यादव ठेकेदार के माध्यम से गुड़गांव, दिल्ली और गाजियाबाद में मजदूरी करने गए थे। लॉकडाउन के कारण काम मिलना बंद हो गया। ऐसे 17 मजदूर गाजियाबाद में एकत्र होकर एक क्रेन में सवार होकर अपने घर बिहार और झारखंड लौट रहे थे।

शनिवार को सुबह वह अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के जुलूपुर गांव के पास हाईवे पर औरैया से इटावा की ओर जा रहे एक ट्रक का टायर फट गया। जिसकी आवाज से क्रेन चालक घबरा गया और स्टेयरिंग हाथ से छूट गई। जिससे क्रेन अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे क्रेन में सवार बुधू यादव पुत्र देवेंद्र, बुझू पुत्र देवेंद्र, बिंदेष्वर पुत्र चंदन सभी निवासी झारखंड, उदय यादव पुत्र केशव, प्रियांषु पुत्र अज्ञात, बिहारीलाल पुत्र किशनलाल, लालू यादव पुत्र नागेश्वर, अनिल यादव पुत्र चंद्रदेव, चंद्रकुमार पुत्र मनोज, चंद्रशेखर पुत्र अज्ञात, लालू यादव पुत्र चंद्रशेखर, चंद्रवीर पुत्र भोरे यादव, सुनील पुत्र जनकदेव, आकाश पुत्र शत्रुघ्न, कुंदन पुत्र चैनी यादव, शेखर पुत्र सुशील, प्रकाश पुत्र तेवर लाल सभी निवासी बिहार दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निकाला। हाईवे एंबुलेंस व 108 एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। क्रेन चालक और परिचालक सीएचसी आकर भाग निकले। सीएचसी अजीतमल के डॉ. मनीष पुरवार ने सीएचसी कर्मचारियों के सहयोग से सभी घायलों को सैफई रेफर कर दिया है।

इस संबंध में एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि किसी अनिल यादव नाम के ठेकेदार के अंडर में बिहार और झारखंड के मजदूर गुड़गांव में मजदूरी कर रहे थे। वह लोग क्रेन पर सवार होकर अपने घरों को जा रहे थे। अनियंत्रित होकर क्रेन अजीतमल के हाईवे पर पलट गई। जिससे करीब 17 लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक इलाज देकर सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें