फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: महिला के मुंह में कपड़ा ठूस, हाथ-पैर बांधकर चोर उड़ा ले गए नकदी व आभूषण

Thu, 27 Jun 2024 05:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में चोरों ने एक घर से नकदी व आभूषण पार कर दिए। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल की जांच पड़ताल करतीं एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव बरकसी में बुधवार की देर रात घर में घुसे चोरों ने आहट मिलने पर जगी महिला को पकड़ लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद हाथ पैर-बांध दिए। इस दौरान चोर घर के कमरे की अलमारी में रखी नकदी व आभूषण पार कर दी।

विज्ञापन


गांव बरकसी निवासी रेखा पत्नी चंद्रभान बुधवार को घर के काम काज निपटाने के बाद अपनी दोनों बेटियों के साथ सोने चलीं गईं। तभी रात लगभग दो बजे घर में तीन चोर घुस गए। चोरों की खटपट की आवाज से रेखा की आंख खुल गई। यह देख चोरों ने रेखा को पकड़ लिया। इससे पहले कि वह चिल्लातीं। चोरों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। अस्पताल में भर्ती रेखा ने बताया कि इसके बाद चोरों ने उसके हाथ-पैर बांध कर वहीं कमरे में डाल दिया। इस बीच चोरों ने घर के कमरे की अलमारी में बकरा बेचने के एवज में मिले 21 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण पार कर ले गए।

घटना के समय महिला का पति बाहर रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर में महिला के अलावा उसकी दो बेटियां चांदनी छह वर्ष व सौम्या तीन वर्ष मौजूद थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उनका इलाज किया। वहीं अस्पताल पहुंची एसपी चारू निगम ने पीड़िता से पूछताछ की।

 
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि तीन चोर घर में किसी तरह से घुस आए थे। जहां उन्होंने उसको बांधकर कमरे में डाल दिया। इसके बाद नकदी व आभूषण पार कर ले गए। सुबह दोनों बेटियाें ने उसके हाथ पैर बंधे देखे तो पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने उनके हाथ-पैर खोले व मुंह से कपड़ा निकाला। साथ ही डायल 112 पुलिस को सूचना दी। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी के अलावा थाना की दो टीमें गठित कर दी गईं हैं। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें