फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: रोटावेटर में फंसकर किशोर की मौत, गेहूं की बुवाई के समय हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 16 Nov 2025 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: गुलरिहा गांव में रविवार सुबह गेहूं की बुवाई के दौरान फसल अवशेष निकालने की कोशिश में किशोर रोटावेटर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और हादसे के तीन घंटे बाद भी उसे मशीन से नहीं निकाला जा सका है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के गुलरिहा गांव में गेहूं की बुवाई के समय एक किशोर की रोटावेटर की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन में कोहराम मच गया। सूचना के बाद सीओ सिटी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। तीन घंटे बाद भी रोटावेटर में फंसे किशोर को नहीं निकला जा सका। थाना क्षेत्र के गांव गुलरिहा निवासी जय किशन दुबे के खेत में रविवार सुबह आठ बजे रोटावेटर से गेहूं की बुवाई हो रही थी।

विज्ञापन

तभी अचनाक फसल अवशेष फंसने से मशीन बंद हो गई। वहां मौजूद किशन कुमार का बेटा विशाल मशीन में फंसे अवशेष को निकालने लगा। तभी किशोर मशीन में फंस गया। इससे किशोर की मौके पर मौत हो गई। मौत की जानकारी पर परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर समय कई थानों का फोर्स घटनास्थल पहुंच गया। रोटावेटर में फंसे किशोर केशव को निकालने का प्रयास किया। दोपहर 12 बजे तक किशोर केशव को निकाला नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें