Kanpur News: कानपुर के व्यस्त नरवल बाजार में अत्यधिक लोड के कारण एक जर्जर विद्युत पोल बुरी तरह झुक चुका है और गिरने के कगार पर है। इसकी कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विद्युत विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
कानपुर में नरवल तहसील से कुछ ही दूरी पर स्थित व्यस्त बाजार के बीचोंबीच एक विद्युत पोल जर्जर हालत में खड़ा है। अत्यधिक लोड के दबाव से यह पोल बुरी तरह झुक चुका है और कभी भी गिर सकता है। व्यापारियों का कहना है कि इस खतरे की शिकायत कई बार विद्युत विभाग तक पहुंचाई गई, लेकिन कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
बता दें कि नरवल बाजार में दिनभर भीड़ का जमावड़ा रहता है। ऐसे में यदि पोल गिरता है, तो बड़ा हादसा होना तय है। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही किसी भी वक्त भारी पड़ सकती है और निर्दोष जानें जा सकती हैं। जनता ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई हादसा होता है, तो इसका जिम्मेवार विद्युत विभाग ही होगा।