फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बिजली गिरने से किशोर की मौत, महिला झुलसी, चपेट में आयी एक भैंस भी मरी

Wed, 10 Jul 2024 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

औरैया जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से अछल्दा में एक किशोर की मौत हो गई। वहीं बिधूना में महिला झुलस गई। बिजली गिरने से अछल्दा के पुरवा छतनापुर गांव निवासी सुरेश यादव का 14 वर्षीय पुत्र अंकित घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसके ऊपर बिजली गिर गई। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे।

विज्ञापन


डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह कक्षा छह का छात्र था। चार बहनों में अकेला था। मां निर्मला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। बिधूना के रठगांव में बिजली गिरने से बारात घर के पास बंधी ब्रजेश सिंह की भैंस की मौत हो गई। कुंजा देवी पत्नी चेतराम चपेट में आने से झुलस गईं। ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी बिधूना पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें