फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: झूलते बिजली के तारों ने ली युवक की जान, शादी हलवाई का काम करने आया था मृतक, परिजन रो-रोकर बेहाल

Sun, 01 Mar 2026 09:36 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: कुदरकोट के गढ़वाना गांव में 11 हजार वोल्ट के झूलते तारों की चपेट में आने से हलवाई की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पत्नी नेहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण विद्युत विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जता रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव गढ़वाना में शनिवार तड़के 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रवि (32) पुत्र रामसनेही निवासी जोहरपुरा समोहो, गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में हलवाई का कार्य करने आया था। बताया गया कि वह सुबह करीब चार बजे खेत की ओर गया था। तभी खेत में नीचे झूल रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया।

विज्ञापन

इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रवि तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत तार लंबे समय से नीचे लटके हुए हैं और कई बार इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है।

विज्ञापन





विद्युत विभाग की लापरवाही पर आक्रोश

लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन माह पूर्व भी इसी लाइन की चपेट में आने से चार गायों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी नेहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग विद्युत विभाग की लापरवाही पर आक्रोश जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें