मौसी से मिलकर भावुक हुईं कर्नल सोफिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से शनिवार को पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीदों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैनिकों की पत्नी व माताओं को वीर नारी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्रिगेडियर अतुल कुमार ने सैनिकों के लिए मेडिकल व कैंटीन सुविधा दिलाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम में हमीरपुर की 22 वीर नारियों को सम्मानित किया। इसके अलावा बांदा जनपद की दो वीर नारियों और 15 पूर्व सैनिकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर सुमीत रावत को 400 पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याएं बताईं। संचालन जलीस खान ने किया।
स्टेशन हेडक्वार्टर के कैप्टन आईएन हरविंदर सिंह संधू, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन सुनील गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं 12 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुधीर कुमार, मेजर केपी शिलायन, सूबेदार मेजर देशपाल, नायब सूबेदार भरत, नायब सूबेदार राजेश के अलावा विनोद परिहार मौजूद रहे।