फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: एसपी अभिषेक भारती ने रोका काफिला, घायल दंपती को खुद भिजवाया मेडिकल कॉलेज, गोल्डन ऑवर में मिला इलाज

Wed, 03 Dec 2025 12:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: चिचौली गांव के पास ऑटो की टक्कर से घायल हुए दंपती को सड़क पर पड़ा देखकर एसपी अभिषेक भारती ने तुरंत अपना काफिला रोका। इसके बाद घायलों को ओमवी वैन से मेडिकल कॉलेज भिजवाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल भेजते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सड़क पर घायल पड़े दंपती को देख एसपी अभिषेक भारती ने अपने काफिले को रोक लिया। कार से उतरकर घायलों को पुलिस कर्मियों की सहायता से मेडिकल कॉलेज भेजा। बाइक सवार दंपती शहर के मोहल्ला नारायणपुर जा रहे थे। हादसा गांव चिचौली के पास हुआ।

विज्ञापन

बेला थाना के गांव चिरैवा निवासी गुलाब सिंह (58) अपनी पत्नी बबली (55) के साथ मंगलवार दोपहर शहर के मोहल्ला नारायणपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान औरैया-दिबियापुर रोड स्थित गांव चिचौली के पास पीछे से ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

http://

ऑटो की तलाश में जुटी टीम

इसी बीच वहां से निकल रहे एसपी अभिषेक भारती की नजर सड़क पर पड़े घायलों पर पड़ी। उन्होंने काफिले को रोका और घायलों के पास पहुंचे। वहां से निकल रही ओमनी वैन को रोका और दोनों घायलों को गोल्डन ऑवर में मेडिकल कॉलेज भेजा। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ऑटो की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें