फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: नाले में मिला युवक का शव, चार दिन से था लापता, शराब पीने का आदी था युवक, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 03 Dec 2025 11:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बिधूना-अछल्दा मार्ग पर टॉकीज के पास नाले में चार दिन से लापता युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के बिधूना कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब चार दिन पूर्व इटावा के ऊसराहार के लिए टाइल लगाने के लिए घर से निकले युवक का शव बिधूना-अछल्दा मार्ग स्थित टॉकीज के पास नाले में पड़ा मिला। बुधवार सुबह राहगीरों ने नाले में शव देखा, तो तुरंत स्थानीय लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ राजेश गंगवार व कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नाले से शव को निकलवाकर सड़क किनारे रखवाया गया। शव की पहचान जवाहर नगर सुखचैनपुरा में रहने वाले सोनू पुत्र सत्यभान के रूप में हुई, जिसकी पुष्टि उसकी बहन सोनी ने की। जानकारी के अनुसार सोनू टाइल लगाने का काम करता था और शराब पीने का आदी था।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों के मुताबिक, मूलरूप से परिवार अछल्दा क्षेत्र के लालूपुर का निवासी है, जो वर्तमान में बिधूना में किराए के मकान में रहकर जीवन-यापन कर रहा है। सूचना मिलते ही पिता सत्यभान भी मौके पर पहुंच गए।कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें