फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: निर्माणाधीन टंकी में मिला कंकाल, पुलिस ने बंदर का बताया

Mon, 13 Apr 2026 07:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
निर्माणाधीन टंकी के पास जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयाना थाना क्षेत्र के महारतपुर में सोमवार को पानी की निर्माणाधीन टंकी में एक कंकाल पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे लोगों ने मानव कंकाल होने की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद कंकाल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बंदर का कंकाल होने की बात कही है। हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


गांव महारतपुर निवासी जितेंद्र गांव में जल निगम की ओर से बनाई गई पानी की टंकी में ऑपरेटर है। उसने बताया कि अभी टंकी का पूरी तरह से निर्माण नहीं हो सका, जिसकी वजह से ग्रामीणों को सीधे सप्लाई दी जा रही है। सोमवार दोपहर बाद वह पानी की आपूर्ति के लिए वहां पहुंचा। वहां वॉल्व में समस्या आने पर उसने टंकी पर चढ़ कर जांच की तो उसे टंकी में एक कंकाल पड़ा दिखा। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने युवक के टंकी में डूब कर मौत हो जाने व शव सड़ जाने की आशंका जताई। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में कंकाल बंदर का लग रहा है। पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाया गया है। कंकाल के डीएनए व पोस्टमॉर्टम से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें