औरैया के दिबियापुर में दहेज के लिए गर्भवती को दिल्ली निवासी ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत राज्य महिला आयोग में की है। आयोग के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वैशाली यादव निवासी सहायल रोड दिबियापुर ने बताया कि उसकी शादी 11 फरवरी 2018 को सी ब्लाक संगम बिहार दक्षिणी दिल्ली निवासी दीपक से हुई थी। ससुराली दहेज में 5 लाख रुपये व कार की मांग कर मारपीट व प्रताड़ित करते थे।
गर्भवती होने पर ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। पति दीपक इटावा रेलवे स्टेशन पर छोड़ गया। इसके बाद कई बार रिश्तेदारों के बीच पंचायत हुई। लेकिन ससुराली मानने को तैयार नहीं हुए।।
मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई। आयोग का दरवाजा खटखटाया। दिबियापुर पुलिस ने पीड़िता के दिल्ली निवासी पति दीपक कुमार, ससुर प्रदीप कुमार, सास प्रभा देवी एवं ननद रोशनी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की है।