फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में बंद कर छात्रा संग दुष्कर्म, तहरीर मिलने के 48 घंटे बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर

Tue, 12 May 2020 12:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी पीडि़त पिता ने पुत्री के कमरे में जबरन घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा तहरीर दी है। अहम बात यह है कि 9 मई की घटना में तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने अभी तक न तो मामला ही दर्ज किया है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई ही की है।
विज्ञापन


ऐसे में पीडि़त न्याय के लिए कोतवाली के चक्कर लगाने को मजबूर है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पीडि़त छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 9 मई की रात लगभग डेढ़ बजे उसकी पुत्री शौचक्रिया को घर के पास बने शौचालय में गई थी। तभी वहां पहले से ही मौजूद एक युवक उसकी पुत्री का मुंह कपड़े से दबाकर अपने घर के अंदर ले गया।
 
विज्ञापन

जहां उसे कमरे में बंद कर दिया। बताया कि उसी दिन जब रात में पानी बरसा तो उसकी आंख खुल गई। इस पर उसने देखा कि उसकी पुत्री घर में नहीं है। जिस पर वह उसकी खोजबीन करने को गांव में निकला। तभी आरोपी युवक का पिता भी उसके पास आ गया और दोनों साथ मिलकर पुत्री को खोजने लगे। लेकिन कई घंटे ढूढऩे के बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।

तब सुबह साथ में खोज रहे आरोपी युवक के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री उसके घर में मौजूद है। यदि इसकी जानकारी तुमने पुलिस को दी तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। पीडि़त पिता ने बताया कि पुत्री के घर आने पर उसने अपनी मां को पूरी जानकारी दी। जिसमें यह भी बताया कि आरोपी युवक ने उसे कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया है।

बताया कि इसके बाद वह कोतवाली पहुंचा जहां उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन आज तक पुलिस ने उसका न तो मामला दर्ज किया और न ही आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई ही की गई। पीडि़त पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में हल्का इंचार्ज प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें