सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया जाएगा
यूजीसी पर उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय के निर्णय का विषय है। इस पर फिलहाल कुछ कहना उचित नहीं है, लेकिन आवश्यकता पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, बाबा रामनरेश यादव, विवेक चौधरी, विधायक प्रदीप यादव, धर्मेंद्र यादव, ध्रुव यादव, अशोक यादव, रामबाबू यादव, स्नेहलता दोहरे, महेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार गौतम, भगवती देवी निषाद, रश्मी यादव, मधु यादव, मदन गौतम व योगेश विरासिया आदि मौजूद रहे।
सपा महासचिव ने छात्रों से किया संवाद
नगला भोज स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला का उद्घाटन करने के बाद सपा महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने स्कूल के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए विज्ञान शिक्षा और प्रयोगात्मक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व सपा नेता का अनंतराम टोल प्लाजा व स्कूल कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।