फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: झोलाछाप ने होटल में किया बीएससी छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी साथी समेत गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

बीएससी छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को साथी समेत गिरफ्तार कर लिया है। होटल से खाली इंजेक्शन व सीरिंज बरामद हुए। 
विज्ञापन
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को बीएससी की छात्रा को बेहोशी की हालत में बाइक सवार युवक अस्पताल गेट पर छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस ने झोलाछाप समेत उसके साथी को दबोचा है। झोलाछाप छात्रा को साजिश के तहत कस्बा के एक होटल में ले गया और वहां पर उसके संग दुष्कर्म किया। पूछताछ में ये बात उसने कबूल की। पुलिस ने होटल से दो खाली इंजेक्शन व सीरिंज भी बरामद की है। डीएनए कराने के लिए पुलिस ने झोलाछाप का सैंपल भी लिया।
विज्ञापन


एरवाकटरा क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती कस्बा के एक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। शनिवार को महाविद्यालय में आयोजित योग शिविर में शामिल होने को सुबह साढ़े 8 बजे घर से निकली थी। लेकिन हरचंदापुर पुलिया के पास क्लीनिक चलाने वाला झोलाछाप श्याम शाक्य उर्फ नेम सिंह उसे साजिश के तहत एक होटल ले गया, जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा को रक्तस्राव शुरू हो गया और उसकी हालत बिगड़ गई। छात्रा के बेहोश होने पर झोलाछाप घबरा गया और अपने साथी की मदद से बेहोश छात्रा को बाइक से लेकर बिधूना सीएचसी पहुंचा और गेट पर छोड़कर साथी समेत भाग गया।

छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से बाद में उसे सैफई अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी पर छात्रा के माता पिता भी पहुंच गए। पुलिस ने मामले की तफ्तीश की और छात्रा से सैफई अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर होटल के एक कर्मी सहित तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज चैक कर डीवीआर कब्जे में ले ली। साथ ही मुख्य आरोपी नेम सिंह का डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया है। पीड़िता के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने भरथना के श्याम शाक्य उर्फ नेम सिंह व साथी करमूपुर निवासी अंकित पुत्र राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि साजिश के तहत छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मुख्य आरोपी व सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शमिल बाइक को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें