फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस ने बाइक सवार दो टप्पेबाज पकड़े

Sun, 22 Jun 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चेकिंग में बिधूना-भरथना मार्ग पर स्थित पलरा मोड़ के पास से बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से बाइक, तमंचा, व चोरी का माल बरामद किया। बदमाश मैनपुरी व करहल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


इसका खुलासा करते हुए कोतवाल मुकेश बाबू ने बताया कि टीम ने बाइक सवार मैनपुरी जिले के भोगांव गिहार कॉलोनी निवासी मनोज उर्फ भगवान कंजड़ व करहल निवासी अजय उर्फ पिल्ला को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने 17 जून को रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर कुदरकोट के नगला राज निवासी सुरेंद्रचंद्र व अछल्दा रोड जवाहर नगर निवासी राकेश अग्निहोत्री को बैठा लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी जेब काटकर 85 सौ व 22 हजार रुपये की टप्पेबाजी की थी। बिधूना थाना क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को मिलकर किया है। पुलिस ने तलाशी में उनके पास से बाइक, दो तमंचा, चार कारतूस व चोरी का कुछ माल बरामद कर जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें