फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: आचार संहिता के फेर में थमी विकास की रफ्तार, एसटीपी निर्माण से लेकर ट्राॅमा सेंटर संचालन होगा प्रभावित

Sat, 16 Mar 2024 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद औरैया में सड़कों के चौड़ीकरण से लेकर तमाम कार्य जून माह के बाद प्रभावी हो सकेंगे।
विज्ञापन
भगौतीपुर स्थित ट्राॅमा सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार शाम आचार संहिता लागू हो गई। इसके फेर में जिले के विकास का पहिया जून माह तक कुछ हद तक थम जाएगा। कई अहम परियोजनाओं को जून माह तक ठंडे बस्ते में रहना होगा। आचार संहिता के फेर में फंसे ये कार्य काफी हद तक जरूरी हैं। शहर के 25 वार्डों में रहने वाले लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी का यमुना में नाला के जरिए न पहुंचे इसे लेकर जालौन रोड किनारे एसटीपी प्लांट (सीवर ट्रीटमेंट प्लांट) बनाने की तैयारी थी।
विज्ञापन


इसे लेकर तीन करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट को मंजूरी मिली। इसे खर्च करते हुए जल निगम इटावा के हिस्से में यह जिम्मेदारी आई थी। पूरी परियोजना में 66 करोड़ रुपये का बजट खर्च होना है। स्वच्छता के पैमाने पर शहर व यमुना नदी को खरा उतारने की यह तैयारी जून माह तक ठंडे बस्ते में चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीपी का काम धरातल पर शुरू होता इससे पहले ही रुक गया। वहीं शहर से निकले हाईवे के किनारे भगौतीपुर स्थित ट्राॅमा सेंटर के संचालन को लेकर अभी तीन से चार माह और लगेंगे। यहां पर चिकित्सकों की तैनाती से लेकर उपकरणों को जुटाते हुए संचालन दो साल से लटका हुआ है। अब इसे लेकर जून माह तक केंद्र में नई सरकार के बनने तक का इंतजार करना होगा।

आचार संहिता के मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उद्घाटन से लेकर शिलान्यास के काम बंद रहेंगे। टेंडर प्रकि्रया पूरी कर चुके काम ही होंगे। नए काम को अमल में नहीं लाया जाएगा। - महेंद्र पाल सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें