फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: वृद्ध की मौत, भतीजे ने हत्या की जताई आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 10 Jul 2024 10:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में वृद्ध की मौत का मामला सामने आया है। भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव माखन पुर्वा में एक वृद्ध की मौत हो गई। उसके भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है। बेला थाना क्षेत्र के गांव माखन पुर्वा निवासी रामनारायण (65) चार माह से गांव बम्हनौटी में किसी के घर पर रहकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार दोपहर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे भतीजे दिनेश कुमार ने हत्या की आशंका जताई है। बताया कि चाचा रामनारायण ने जनवरी माह में आठ लाख रुपये की एक जमीन बिक्री की थी। जो रुपये उन्हीं के पास थे। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र नहीं मिला है। भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें