शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन की और मायके पक्ष को सूचना दी। पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां की मौत से बेटी सोनम व बेटे मयंक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाल प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मौत की सूचना पर बिहार से परिजन शहर के लिए रवाना हो गए। मामले की जांच की जा रही है।