फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नवीन गंगा पुल पर फिर हुआ गड्ढा, उखड़ने लगा पैचवर्क और दिखने लगी सरिया, एक्सईएन बोले- जल्द होगी मरम्मत

Fri, 30 Oct 2026 11:21 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नवीन गंगा पुल पर पीडब्ल्यूडी द्वारा डेढ़ महीने पहले कराया गया पैचवर्क उखड़ने लगा है। पुल की सतह पर नया गड्ढा हो गया है और लोहे की सरिया बाहर निकल आई है, जिससे गंभीर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। प्रतिबंध के बावजूद पुल से भारी डंपर, ट्राला और ट्रकों का निर्बाध आवागमन जारी है।
विज्ञापन
नवीन गंगा पुल मार्ग पर हुआ गड्ढा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-शुक्लागंज को जोड़ने वाले नवीन गंगा पुल पर पीडब्ल्यूडी की ओर से डेढ़ महीने पहले कराया गया पैचवर्क उखड़ने लगा है। ऐसे में पुल मार्ग पर फिर से गड्ढा हो गया है। पुल की सतह में लगी सरिया भी उखड़ने लगी है। ऐसे में किसी भी रोज कोई हादसा हो सकता है। वहीं, रोक के बाद भी भारी वाहनों का पुल से आवागमन बिना रोकटोक के हो रहा।

विज्ञापन

मालूम हो कि करीब डेढ़ माह पहले पीडब्ल्यूडी ने करीब तीन घंटे तक यातायात रोक कर गड्ढों का पैचवर्क कराया था, जो अब उखड़ने लगा है। जगह-जगह पुल की सतह पर दरारें आ गई है। यहीं नहीं पुल पर फिर से एक गड्ढा दूसरे हिस्से में हो गया है, जिसमें लगी सरिया तक उखड़ने लगी है। लगातार पुल पर से डंपर, ट्राला, ट्रक आदि भारी वाहन निकाले जा रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन





गड्ढे को फिर से भरा जाएगा

ऐसे में किसी भी रोज हादसा हो सकता है। उधर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि गड्ढे को फिर से भरा जाएगा। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक भी लगे। वहीं, सीओ (यातायात) प्रदीप मौर्य ने बताया कि उन्नाव से शुक्लागंज होकर कानपुर जाने वाले भारी वाहनों पर पूरी तरह से रोक है। यदि कानपुर से कोई भारी वाहन इस ओर आता है, तो उसे कानपुर पुलिस को भी देखना चाहिए। फिर भी इस पर रोकथाम और कड़ाई से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें