फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रही मां को रोड रोलर ने कुचला, मौत

Mon, 31 Mar 2025 05:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैय

सार

Auraiya News: बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रही महिला को रोलर ने कुचल दिया। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सीएचसी में मौजूद मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनी-बिधूना मार्ग पर दोबा मोड़ के पास बेकाबू होकर एक बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में पीछे से आ रहे रोड रोलर ने बाइक सवार मां को कुचल दिया। इससे महिला मीरा देवी की मौत हो गई। महिला अपने बड़े बेटे की शादी के कार्ड बांटने छोटे बेटे के साथ बाइक से जा रही थी।
विज्ञापन



दोबामाफी निवासी बलराम प्रजापति का परिवार अहमदाबाद में रहता है। उनके बड़े बेटे अजीत की शादी छह मई को अहमदाबाद में ही होनी है। इसके चलते बलराम की पत्नी मीरा देवी (50) अपने छोटे बेटे आशीष के साथ दोबामाफी व रिश्तेदारी में कार्ड बांटने आईं थीं। सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब वह बेटे के साथ बाइक से कार्ड बांटने के लिए रिश्तेदार के यहां एरवाकटरा जा रहीं थीं। दोबा मोड़ के पास निर्माणाधीन सड़क पर बाइक फिसल जाने से दोनों सड़क पर गिर गए। तभी रोड का लेवल कर रहे रोलर ने मीरा देवी को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोग घायल महिला को सीएचसी एरवाकटरा ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मां की जान जाने से बेटा आशीष बदहवास हो गया। आशीष ने बताया कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। मां की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। एरवाकटरा थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रोड रोलर को कब्जे में लिया गया है। अभी परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मौके से भागे रोलर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें