फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: व्यापारियों, यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक को सौंपा मांगपत्र

Mon, 31 Mar 2025 04:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक को मांगपत्र देते व्यापारी। - फोटो : स्टेशन अधीक्षक को मांगपत्र देते व्यापारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
दिबियापुर। आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 42 दिनों तक रद्द कर दी गई। ऐसे में फफूंद स्टेशन से सफर करने में यात्रियों को परेशानी हो रही है।

इसे लेकर व्यापारियों एवं यात्रियों ने फफूंद स्टेशन अधीक्षक को मांगपत्र दिया। इसके जरिए निरस्त ट्रेन की जगह पर वैकल्पिक तौर पर दूसरी ट्रेन चलाने की मांग रखी।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज ने बताया कि आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का पहले फफूंद स्टेशन पर ठहराव होता था। मार्च में 42 दिनों के लिए आगरा किला स्टेशन से लखनऊ जंक्शन तक चलने वाली 12179, 12180 इंटरसिटी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। इसके पीछे कानपुर व लखनऊ के बीच गंगा पुल की मरम्मत मुख्य वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन






उधर, ट्रेन के रद्द होने से अप-डाउन करने वाले दैनिक यात्रियों एवं व्यापारियों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन दिया। इससे पहले भी इसे लेकर मांगपत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन आज तक वैकल्पिक ट्रेन का ठहराव फफूंद स्टेशन पर नहीं कराया गया। जबकि ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
विज्ञापन




व्यापारियों ने इस अवधि में दूसरी ट्रेनों का ठहराव किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सतीश, सर्वेश मिश्रा, हिमांशु गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राम किशोर, जितेंद्र, सौरभ दुबे, अर्पिता, जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें