Auraiya News: सपा विधायक प्रदीप यादव ने दिबियापुर विधानसभा के एसआईआर कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा है कि बीएलओ जानबूझकर मतदाताओं के नाम निरस्त होने वाले कॉलम (3) में डाल रहे हैं। विधायक ने एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।
औरैया जिले में दिबियापुर से सपा विधायक प्रदीप यादव ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश मतदाताओं के नाम बीएलओ तीन नंबर कॉलम में डाल रहे हैं। इससे ये नाम बाद में निरस्त हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदाताओं के फोटो होने के बाद भी बीएलओ उनकी फोटो अपलोड नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि जब इसकी शिकायत एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य से की, तो उन्होंने अभद्रता से बात की। इस पूरे मामले को लेकर विधायक ने निर्वाचन आयोग व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र भेजा है। साथ ही एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिए गड़बड़ी सुधारने व एडीएम पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं एडीएम का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। नियमानुसार एसआईआर का काम कराया जा रहा है।