फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur Accident: बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत और पति की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Tue, 25 Nov 2025 11:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मौदहा आते समय राजमार्ग पर अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, उनके पति गंभीर रूप से घायल हैं। मृतका अपने पीछे छह बच्चों को छोड़ गई हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में गांव से मौदहा आ रहे दंपती की बाइक में कार ने टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौत हो गई है। पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम मदारपुर निवासी कदीरा बाबा मंगलवार की सुबह पत्नी सहाना बानो (40) को बाइक में बैठा कर खोया व अमरूद बेचने मौदहा जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही लिंक मार्ग से राजमार्ग पर आई तभी एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इससे दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गाड़ी में लदा उनका सारा सामान भी सड़क पर फैल गया। राहगीरों की मदद से घायल दंपती को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने सहाना बानो को मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे अफसरा (18), साहिबा (16), सूबेदार (14), रमजाना (11), सुल्तान (9) व बादशाह (7) को बिलखता छोड़ गई हैं। घटना के बाद कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें