http://
बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नही
इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की यात्रा को सुरक्षित बनाना और मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शुक्रवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।
13 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई
इस दौरान टीम ने चेकिंग के दौरान दो ऐसे स्कूल वाहनों को पकड़ा, जिनका पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) तक नहीं था। एआरटीओ ने इन दोनों वाहनों को तत्काल प्रभाव से निरुद्ध (सीज) करते हुए कोतवाली सदर क्षेत्र की पुलिस चौकी देवकली के सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा फिटनेस, परमिट और अन्य सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर 13 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
सभी स्कूल प्रबंधन और वाहन चालक तय मानकों का कड़ाई से पालन करें। यदि कोई भी वाहन बिना वैध दस्तावेजों या बिना सुरक्षा उपायों के बच्चों को ले जाता पाया गया, तो आगे भी इसी तरह की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -एनसी शर्मा, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन), औरैया