फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: युवक ने मोबाइल गिरवी रख पी शराब, फिर पत्नी से हुआ विवाद, नन्हीं पलक को मारा थप्पड़, मेडिकल कॉलेज रेफर

Fri, 19 Jun 2026 11:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया के बिधूना में शराब के नशे में धुत पिता ने पत्नी से विवाद के दौरान तीन साल की बेटी को बेरहमी से पीटकर बेहोश कर दिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज रेफर कराया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घ्रर के बाहर बैठे परिजन और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गुरखुंदा में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक कलयुगी पिता ने अपनी ही तीन वर्षीय मासूम बेटी को बेरहमी से पीट दिया। बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, गुरखुंदा निवासी सुवेंद्र जाटव पुत्र परशुराम का अपनी पत्नी सुमन के साथ दो बीघा कृषि भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सुवेंद्र को शराब की गंभीर लत है और वह आए दिन नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता रहता था।

http://



घर पहुंचते ही पत्नी से हुआ विवाद

शुक्रवार सुबह भी उसने हद पार कर दी। उसने अपना मोबाइल फोन गिरवी रखा और उससे मिले पैसों से शराब पीकर घर पहुंचा। जब सुवेंद्र घर पहुंचा, तो उसका पत्नी से विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी और झगड़ा होने लगा। इस दौरान उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी पलक बीच में आ गई।

बच्ची को जोरदार थप्पड़ मार दिया
इस पर पिता ने बच्ची को जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे मासूम बेहोश हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों और परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा भिजवाया।
विज्ञापन

सीएचसी से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर
यहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र (चिचौली) के लिए रेफर कर दिया है। सीओ ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल बच्ची को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें