फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बाइक सवार भाइयों को लोडर ने रौंदा, किसान की मौत और साथी घायल, 15 अप्रैल को होनी थी शादी, जांच शुरू

Sat, 11 Apr 2026 03:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अयाना थाना क्षेत्र में शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों को लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान रोहित की मौत हो गई, जबकि दूल्हा बनने जा रहा अशोक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अयाना कस्बे के जुहीखा सेंगनपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम को तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे किसान की मौत हो गई] जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। जालौन के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के रामहेतपुरा निवासी अशोक ने बताया कि 15 अप्रैल को उसकी शादी होनी है।

विज्ञापन

इसके चलते वह चचेरे भाई रोहित (50) पुत्र काशीप्रसाद के साथ भीखेपुर स्थित रिश्तेदारी में कार्ड देने आया था। शाम को घर लौटने के दौरान कुआंगांव के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित की मौके पर मौत हो गई, जबकि अशोक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अनहोनी पर रोहित के भाई राजाबाबू, चंद्रशेखर रोते हुए मौके पर गए। राजाबाबू ने बताया कि भाई रोहित अविवाहित थे, वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें