फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 'गुरुदेव का सम्मान, राष्ट्र का गौरव', माध्यमिक शिक्षक संघ के समारोह में बोले सांसद भोले, ये भी कहा

Sat, 11 Apr 2026 02:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षा के स्तर में सुधार और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ का अधिवेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, कानपुर मंडल की ओर से शुक्रवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सभागार में त्रि-दिवसीय अधिवेशन, शिक्षक गोष्ठी और सेवानिवृत्त शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद देवेंद्र सिंह भोले और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रचारक रामाशीष ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षा और शिक्षक विषय पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षकों के सामने आ रही चुनौतियों, पुरानी पेंशन बहाली और वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। राष्ट्रीय प्रचारक ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को कम करके नहीं आंका जा सकता। शिक्षकों को अपने दायित्वों के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ का अधिवेशन - फोटो : amar ujala
http://



सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया

वहीं, सांसद ने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की जायज मांगों को शासन स्तर पर मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक का काम करेगा। अधिवेशन का सबसे खास हिस्सा रहा 'अभिनंदन समारोह'। इसमें कानपुर मंडल के विभिन्न जिलों से आए दर्जनों सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें