फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: सामूहिक विवाह में फेरों से पहले बिगड़ी दूल्हे के जीजा की हालत, मौत

Tue, 21 Jan 2025 11:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

ककोर के तिरंगा मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम चल रहा था। परिसर में अचानक युवक गिर पड़ा। उसे एंबुलेंस से चिचौली मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
युवक को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ककोर स्थित तिरंगा मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आए जोड़ों में से एक दूल्हे के जीजा की हालत बिगड़ गई। गश खाकर गिरे युवक को तुरंत लोगों ने एंबुलेंस से चिचौली मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाह में जीजा की मौत की सूचना से चीख पुकार मच गई। खुशियों के बीच मातम छा गया। हालांकि गमगीन माहौल में फेरों की रस्में पूरी कराई गईं।
विज्ञापन




इटावा जनपद के जसवंतनगर निवासी जितेंद्र कुमार (35) मंगलवार को परिवार के साथ ककोर मुख्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इस समारोह में उनके साले इटावा के भर्थना गांव गोपियागंज निवासी विशाल की शादी महारथपुर महमूदपुर निवासी रजनी के साथ हो रही थी।
विज्ञापन


समारोह में विवाह की रस्में कराई जा रही थीं। फेरे लेने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच जितेंद्र परिसर में गश खाकर गिर पड़ा। यह देख लोगों की भीड़ जुटी गई। घरवाले भी दौड़ पड़े। परिसर में खड़ी एंबुलेंस से जितेंद्र को चिचौली मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद शादी में जुटे परिजन व रिश्तेदार भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जितेंद्र की पत्नी नेहा और अन्य परिजन रोते-बिलखते रहे। उधर, जीजा जितेंद्र की मौत की खबर साले विशाल को नहीं दी गई। परिवार के कुछ लोगों ने समारोह में पहुंचकर दूल्हा-दुल्हन के फेरे पूरे कराए।
विज्ञापन


थाना दिबियापुर के क्राइम इंस्पेक्टर रुद्र नारायण त्रिपाठी ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की हालत बिगड़ी थी। उसे चिचौली मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो जाने की बात डॉक्टर ने कही है। मौत की वजह का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें