फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रितिका सुपर जॉइंट्स ने सात रन से मैच जीता

Tue, 21 Jan 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : मैच खेलते खिलाड़ी।
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सिटी हॉक्स क्रिकेट लीग सीजन टू का 14वां मैच रितिका सुपर जॉइंट्स और एसजी एलेवन के बीच खेला गया। आयोजकों ने बताया कि सेमीफाइनल मैच 21 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

रितिका सुपर जॉइंट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में 229 रन बनाए। इसमें राघव ठाकुर ने 139 रन बनाए। जवाब में मैदान में उतरी एसजी एलेवन की टीम 11 ओवर में 222 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
रितिका सुपर जॉइंट्स ने सात रन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच राघव ठाकुर रहे। दूसरा मैच फफूंद माइटी लाइंस और जीएस एलेवन के बीच खेला गया। जीएस एलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 195 रन बनाए। जवाब में उतरी फफूंद माइटी लाइंस के खिलाड़ियों ने 168 रन बनाए। 27 रन से जीएस एलेवन ने यह मैच जीता। मैन ऑफ द मैच सुमित ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें