Auraiya News: औरैया डीएम बृजेश कुमार ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर ऑक्सीजन प्लांट और दवाइयों के स्टॉक की जांच की। खामियां मिलने पर उन्होंने सीएमओ और सीएमएस को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
औरैया जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने आज अचानक जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। उन्होंने न केवल फाइलों की जांच की, बल्कि वार्डों में जाकर मरीजों से संवाद भी किया। जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और वहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर मिल रहे इलाज और भोजन की गुणवत्ता के बारे में पूछा।
निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक, पैथोलॉजी लैब और ऑक्सीजन प्लांट की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा गया। डीएम ने ऑक्सीजन की उपलब्धता और पैथोलॉजी में जांच रिपोर्ट के समय को लेकर जानकारी ली। दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया और मेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था देखी गई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। सीएमओ और सीएमएसतत्काल सुधार करने के सख्त निर्देश दिए।