फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: मिठाई दुकान में जोरदार धमाका, सिलिंडर फटने से चार कर्मचारी घायल; 50 फीट दूर तक बिखरा मलबा

Sun, 13 Sep 2026 03:49 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया

सार

Auraiya News: मुरादगंज कस्बे में मिठाई की दुकान के गोदाम के बेसमेंट में सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। विस्फोट से बेसमेंट की छत क्षतिग्रस्त हो गई और चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से चार कर्मचारी घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज कस्बे में शनिवार दोपहर मिठाई की दुकान के गोदाम के बेसमेंट में रखा सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि बेसमेंट की छत क्षतिग्रस्त हो गई और मलबा करीब 50 फीट दूर तक जा बिखरा। गोदाम की पहली मंजिल पर लगा टीन शेड भी उड़ गया।

विज्ञापन

सिलिंडर फटने से चार कर्मचारी घायल - फोटो : amar ujala
हादसे में दुकान के चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। मुरादगंज चौराहे पर मनोज पोरवाल उर्फ छुन्ना की मिठाई की दुकान है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे दुकान के पड़ोस में स्थित गोदाम के बेसमेंट से चार कर्मचारी सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान बेसमेंट में रखे सिलिंडरों में से एक अचानक तेज धमाके के साथ फट गया।

सिलिंडर फटने से चार कर्मचारी घायल - फोटो : amar ujala

धमाके से फटी बेसमेंट की छत, 50 फीट दूर तक बिखरा मलबा

विस्फोट इतना जोरदार था कि बेसमेंट की छत का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मलबा करीब 50 फीट दूर तक जा गिरा। पहली मंजिल पर लगा टीन शेड भी धमाके की वजह से उड़ गया। अचानक हुए विस्फोट से मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में ईलू पुत्र सज्जन (18), विपिन पुत्र किशनलाल (22), अतुल पुत्र किरोटेलाल (19) और गौरव पुत्र दीपू (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों कर्मचारी गोदाम के बेसमेंट से सामान निकाल रहे थे।

सिलिंडर फटने से चार कर्मचारी घायल - फोटो : amar ujala

500 मीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

विस्फोट की आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी। तेज धमाके की आवाज सुनकर कस्बे के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह, कोतवाल विनोद कुमार समेत पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

विज्ञापन

निजी वाहन से अस्पताल भेजे घायल

हादसे के बाद दुकानदार मनोज पोरवाल ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया। उन्होंने निजी वाहन से चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि सिलिंडर फटने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची थी। घटना के बाद कानून-व्यवस्था सामान्य है। विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।



http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें