फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, ग्रामीणों ने घर से जलता सिलिंडर निकाला; हादसा बचा

Sun, 13 Sep 2026 03:20 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव में रविवार को खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धर्मेंद्र गौतम की पत्नी घर में खाना बना रही थीं, तभी सिलिंडर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिवार के लोग घबरा गए और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलता सिलिंडर घर से बाहर निकाला

आग लगने की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई। उन्होंने किसी तरह जलते हुए सिलिंडर को घर से बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की कोशिश से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इससे आग को घर के अन्य हिस्सों और आसपास फैलने से रोक लिया गया।

विज्ञापन

फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक बुझ चुकी थी आग

घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। चौबेपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया।  सिलिंडर में आग लगने की घटना में परिवार के किसी सदस्य को गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन

समय रहते ग्रामीणों की मदद से जलते सिलिंडर को घर से बाहर निकाल लेने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने घटना की जांच की है। सिलिंडर में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें