फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime: टहलने निकली किशोरी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, हालत गंभीर

Wed, 28 Feb 2024 11:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया में टहलने निकली छात्रा पर कुछ लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। जिससे उसका चेहरा व हाथ झुलस गया। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह टहलने निकली एक छात्रा पर कुछ लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा व हाथ झुलस गया। पुलिस ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने छात्रा की हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। डॉक्टर कई दिन पुराना मामला होने की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाना के घर रह रही कक्षा 10 की छात्रा को बुधवार शाम एक निजी अस्पताल में भर्ती छात्रा की चेहरा झुलसा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जहां मौजूद छात्रा की मां ने बताया कि वह बाहर नौकरी करती है। उसकी पुत्री नाना-नानी के पास रहकर पढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का कहना है कि वह मंगलवार सुबह गांव में ही टहल रही थी, तभी सामने से आए कुछ लोगों ने उसके चेहरे के ऊपर कुछ फेंक दिया। इससे वह झुलस कर वहीं गिर गई। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं। वहीं घटना के संबंध में 50 शैया जिला चिकित्सालय के डॉक्टर अवधेश कुमार का कहना है कि छात्रा को देखने से यह पुराना जलने का मामला प्रतीत हो रहा है। किससे चेहरा जला है, यह विशेषज्ञ से राय लेने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घाव संक्रमित दिख रहा है। एसपी चारू निगम ने बताया मौके पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि गांव में दो पक्षों के बीच कोई विवाद का मामला है। वहीं चिकित्सक के अनुसार यह पुराना जला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें