फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: सेवानिवृत्त शिक्षक से रिश्वत लेने में बीएसए निलंबित, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा था

Tue, 03 Jan 2023 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में रिश्वत लेने के मामले में बीएसए को निलंबित कर दिया गया है। बताते चलें कि विजिलेंस की टीम ने बीएसए को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सेवानिवृत्त शिक्षक से एरियर व वेतन निकलवाने के लिए रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस की ओर से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए बीएसए विपिन कुमार को शासन ने निलंबित कर दिया है। सोमवार शाम जांच के सिलसिले में औरैया पहुंची विजिलेंस टीम ने फिर से कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके बाद टीम वापस कानपुर लौट गई।

विज्ञापन


सोमवार शाम को विजिलेंस की टीम ने कार्यालय बंद होने से पहले ककोर स्थित बीएसए कार्यालय पहुंचकर एरियर, वेतन व अन्य भुगतान संबंधी पटल के लिपिकों से पूछताछ की। टीम ने लेखा विभाग में तैनात बाबू जितेंद्र से कुछ जानकारी ली। हालांकि इस संबंध में कोई भी कर्मचारी कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।

बता दें कि 16 दिसंबर को सहार ब्लाक के गांव बगियापुर स्थित महर्षि दयानंद माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक राधा चरण से 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस की टीम ने तत्कालीन बीएसए विपिन कुमार तिवारी को रंगे हाथ पकड़ा था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गंगा सिंह राजपूत ने बताया कि शासन की ओर से तत्कालीन बीएसए विपिन कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें