खाली प्लॉट में पड़ा था शव
बर्रा आठ से पांडव नदी पुल क्रॉस करते ही बाईं छोर पर एक खाली प्लॉट में, जिसमें अधबनी बाउंडरी वॉल है। बुधवार सुबह राहगीरों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गुजैनी पुलिस, फॉरेंसिक के बाद डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी योगेश कुमार भी पहुंचे। डीसीपी के मुताबिक, शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक रमईपुर, जहांनपुर का रहने वाला विपिन तिवारी है।
घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक
- फोटो : amar ujala
http://
सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
केसर मसाला फैक्टरी में काम करता है। सुपरवाइजर अरविंद वाजपेई ने पहचान की है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक बारादेवी चौराहे पर रात आठ बजे आखरी बार दिखा था। पुलिस ने बताया कि आसपास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।