फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: घर से लापता प्रेमी युगल के पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 03 Jun 2024 02:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला निवी गांव में रविवार को प्रेमी युगल रात में करीब 11 बजे घर से लापता हो गए। रात्रि में लड़की के परिजनों ने ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि गांव का रहने वाला नीलेश कमल भी घर से लापता है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे लड़की व लड़के के परिजनों ने पुलिस को गुम होने की सूचना दी। पुलिस ने जब लड़के के नंबर का लोकेशन लिया तो गांव के आसपास का आ रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच चौकीदार रामऔतार अपने खेत पर गया हुआ था। जिसने प्रेमी युगल को गांव के बाहर पेड़ से बंधे फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद परिजनों ने वहां पहुंचकर शव की शिनाख्त की। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम और क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार सिंह को पूरा मामला बताया।  मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार सिंह ने शवों की वीडियोग्राफी कराकर नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें