फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: नमाज से पहले जामा मस्जिद का छज्जा टूट कर गिरा, 12 लोग घायल

Mon, 17 Jun 2024 11:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में नमाज से पहले जामा मस्जिद का छज्जा टूटकर गिर गया। घटना में 12 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
जामा मस्जिद का छज्जा टूट कर गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित जामा मस्जिद के जर्जर छज्जे पर सुबह नमाज से पूर्व कुछ लोग खड़े थे। तभी अचानक से छज्जा गिर गया। जिससे छज्जे पर व नीचे खड़े लगभग 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से लगभग सात लोगों को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जहां उनका इलाज किया गया। इस संबंध में सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया कि छज्जा जर्जर था। जिस पर क्षमता से अधिक लोग खड़े थे। तभी छज्जा अचानक से टूट कर नीचे गिरा। जिससे लगभग 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे के बाहर बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें