फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: दोहरे हत्याकांड के आरोपी भाइयों की नौ करोड़ की संपत्ति कुर्क, सीओ सिटी ने की कार्रवाई

Thu, 02 Jun 2022 08:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि डीएम के आदेश पर दोहरे हत्याकांड के दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गलत तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इस संपत्ति की कीमत करीब 9.18 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस के मुख्य गेट को सील करते पुलिस व राजस्व कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया के चर्चित दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी भाइयों की करीब नौ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। डीएम ने गैंगस्टर के आरोप में संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। गुरुवार को एसडीएम सदर व सीओ ने पहुंच कर कार्रवाई कराई।   नरायनपुर में पंचमुखी हनुमान मंदिर के विवाद में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की 15 मार्च 2020 को हत्या हुई थी।
विज्ञापन


इस दोहरे हत्याकांड के आरोपी विकल्प अवस्थी व कुलदीप अवस्थी जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। डीएम पीसी श्रीवास्तव ने दोनों आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए। गुरुवार को एसडीएम मनोज सिंह, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, तहसीलदार रणधीर सिंह, नायब तहसीलदार पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव, महिला थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर आदि पुलिस बल के साथ मोहल्ला बनारसीदास पहुंचे।

इसके बाद टीम ने बनारसीदास मोहल्ला स्थित श्री नारायण गार्डन गेस्ट हाउस को कुर्क करने की कार्रवाई की। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि डीएम के आदेश पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गलत तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इस संपत्ति की कीमत करीब 9.18 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें