उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित कोरोना वायरस को लेकर की गईं पूर्व में कई अनोखी जागरूकता की पहल को लेकर चर्चित बने हुए हैं। सोमवार को उन्होंने फिर से एक अनोखी पहल की।
जिसमें एएसपी ने पीडब्ल्यूडी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कोरोना तथा यातायात नियमों लिखीं तख्तियों से जड़ी साइकिल को सुभाष चौक पर चलाकर लोगों लॉकडाउन के नियमों के साथ-साथ बिना मास्क के बाजारों में न जाने की अपील की।