फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Tue, 08 Oct 2024 04:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
गिरफ्तार लेखपाल अनिल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औरैया जिले के अजीतमल तहसील में तैनात लेखपाल अनिल यादव को एंटी करप्शन टीम ने रुपए लेते गिरफ्तार किया है। लेखपाल की ओर से पैमाइश के नाम पर पांच हजार रुपए की मांग की गई। अजीतमल तहसील क्षेत्र में एक जमीन की पैमाइश करने को लेकर पीड़ित मनोज पिछले काफी दिनों से लेखपाल के चक्कर काट रहा था। मामले में लेखपाल अनिल यादव ने पैमाइश किए जाने को लेकर 5000 रुपये मांगे। मामला पीड़ित के द्वारा एंटी करप्शन टीम को बताया गया।

विज्ञापन


इसके बाद रणनीति के मुताबिक मंगलवार दोपहर एंटी करप्शन टीम तहसील अजीतमल स्थित कैंटीन पर पहुंच गई। जहां लेखपाल के पहुंचने पर पीड़ित मनोज ने जैसे ही उसे रुपये थमाए। मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों 5000 रुपये समेत गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को सदर कोतवाली औरैया ले आई और उससे पूछताछ की। एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर मृत्युंजय मिश्रा ने बताया की लेखपाल को ये लेते और रंगे हाथों पकड़ा गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें